कीमत-पहचान-और दूध -साहिवाल गाय की जानकारी 2023

नमस्कार किसान भाइयो आप पशुपालन करना चाहते हैं या कर रहे हो आप इससे अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हो तो आपको साहीवाल गाय के बारे में जानकारी रहना चाहिए

इस लेख में हम साहीवाल गाय के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे जिसमें हम साहीवाल गाय प्रतिदिन कितना दूध देती है , इसकी पहचान कैसे करते हैं। तथा क्या रंग होता है। और इसकी कीमत क्या होती है इसी टॉपिक पर हम जानकारी देंगे इसलिए लास्ट तक पोस्ट अवश्य पढ़े 

साहिवाल गाय Sahiwal Gay
  साहिवाल गाय Sahiwal Gay

 

साहिवाल गाय यह गाय हमारे देश की प्रचलित नस्लों में से एक नस्ल है यह गाय हमारे देश में पंजाब राज्य और पाकिस्तान से लगे इलाकों के आसपास देखने को मिलती है।

साहिवाल गाय अधिक दूध देने वाली गायों की श्रेणी में आती है जिसका दूध बहुत ही पौष्टिक होता है। जिसमें अधिक मात्रा में विटामिन प्रोटीन मिनरल्स और वसा पाया जाता है साहीवाल गाय का दूध अन्य गायों की तुलना में अच्छे क्वालिटी का होता है।

लेख का नाम  कीमत-पहचान-और दूध -साहिवाल गाय की जानकारी
लेख का उद्देश   साहिवाल गाय के बारे में जानकारी देना 
लेख किसके लिए  जो लोग साहिवाल गाय के बारे में जानकारी जाना चाहते है उनके लिए 

 

इसी कारण से मार्केट में इसका दूध अधिक कीमत पर बिकता है। इसी कारण से पंजाब के कई क्षेत्रों में साहिवाल गाय की नस्ल डेयरी फार्मिंग की जाती है क्योंकि इस गाय पालना और रखरखाव में कम खर्च आता है।

साहिवाल गाय की पहचान कैसे करें sahiwal gay ki pahchan 

हमारे देश में गायों की बहुत सारी नस्ल की गाय पाई जाती है जिनकी संख्या 30 से अधिक है जा इनको पहचानना बहुत ही मुश्किल होता है। साहीवाल गाय की पहचान करने के लिए हमें इन गायों के शरीर को ध्यान से देखने पर असानी से पहचान सकते हैं।

साहिवाल गाय
साहिवाल गाय
                   साहिवाल गाय

शरीर बनावट (Body Structure) साहीवाल गायों का सिर चौड़ा उभरा हुआ होता है। तथा इनके पीटो पर ऊंचा कुबडा ऊंचा हुआ होता है। उनके सिर पर बने सिंगो की बनावट छोटी मोटी होती है और इनके सिग छोटे होते है।

मुँह का रंग (Muzzle Color) गायों का मुंह का रंग सामान्यतः भूरे रंग का होता है। जिसे देखकर हमें आसानी से पहचान करने कर सकते है।

अन्य चिन्ह (Other Markings) इन गायों के शरीर पर चमकदार सफेद धब्बे होते हैं जो पंजाब के कई इलाकों मैं इन नस्लों के गायो में  देखने को मिलते हैं।

साहिवाल गाय कहां से ख़रीदे 

भारत में अधिकतर सहिवाल गाय पंजाब में और उसके आसपास के राज्यों के जिलों में मिल जाती है या आप पशु मेला जो अक्टूबर और नवंबर के महीने में रहता है।इस मेले में गायों की बहुत सी नस्लों को बेचा और खरीदा जाता है। आप यहां से भी सहिवाल गाय खरीदी कर सकते हैं।

सहिवाल गाय ख़रीदे के लिए www.tradeindia.com से भी ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं

साहिवाल गाय की कीमत । sahiwal gay ki kimat

स्वस्थ सहिवाल गाय की कीमत Sahiwal Gay Ki Kimat 35000 रुपये से 80000 रुपये के बीच या उससे अधिक भी हो सकती है लेकिन एक साहीवाल गाय की कीमत उसके , आयु, स्वस्थ,स्थान पर निर्भर करती है।

  • नस्ल (Breed): साहीवाल गाय अन्य गायों की तुलना में इसका दूध अधिक पौष्टिक होने के कारण, इसलिए इन गायो कीमत अधिक होती है। 
  • आयु (Age):  साहीवाल गाय अधिक उम्र की होने पर इसकी दूध देने की क्षमता और प्रजनन की क्षमता कम हो जाती है इसीलिए इनकी कीमत कम भी हो सकती हैं।
  • रोगमुक्ति (Health): यदि गाय रोगमुक्त स्वस्थ, हो तो वह अधिक कीमत पर बिकती है। क्योंकि स्वस्थ गायों में दूध देने की क्षमता अधिक होती हैं।
  • स्थान (Location):  गायों की कीमत जगह जगह पर अलग-अलग होती है । इसी कारण से अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कीमत होती है।

सामान्यत: साहीवाल गाय की कीमत 35000 रुपये से शुरू होती है, और 80000 रुपये या इसे अधिक भी हो सकती है,खासकर उन गायों के लिए जो उन्नत नस्ल की होती हैं और उनका दुग्ध अच्छे क्वालिटी वाला होता है।

कृपया ध्यान दें  सहिवाल गाय की कीमत बाजार के डिमांड के आधार पर बदल सकती है, इसलिए सबसे अच्छा यह है कि आप आसपास के बाजार में जाकर करें और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें

साहिवाल गाय खरीदने से पहले सावधानी

साहीवाल गाय खरीदते समय उनके शारीरिक स्वास्थ्य दूध देने की मात्रा को सही से चेक करना चाहिए यदि गायों के थनों से ठीक से दूध नहीं निकल रहा है

तो उन गायों को खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि उन गायों की दूध देने की क्षमता कम हो सकती है यदि अधिक उम्र या अस्वस्थ की गाय हो तो उसे खरीदना नहीं चाहिए जिससे उसकी दूध देने की क्षमता कम हो सकती है 25 दिनों से अधिक ब्याए हुई नहीं होना चाहिए।

सहिवाल गाय कितना दूध देती है sahiwal gay kitna dudh deti hai

सहिवाल गाय को एक बार बच्चा जन्म होने पर 10 महीने तक प्रतिदिन 10 लीटर से 20 लीटर तक का दूध देती है यह दूध बहुत ही पौष्टिक होता है इसमे 4% से 6% तक वसा पाया जाता है। जो मनुष्य के लिए काफी हेल्पफुल होता है।

दूध देने की क्षमता इनके स्वास्थ्य तथा खान-पान रखरखाव पर निर्भर करता है इसीलिए विशेष तौर पर इनको संतुलित आहार उचित प्रजनन विधियां आदि पर ध्यान देना चाहिए जिससे अधिक दूध देने की क्षमता बनी रहती है।

साहिवाल गाय की विशेषता

  1. यह गाय एक बार बच्चा जन्म देने के बाद 10 महीने तक दूध देती है।
  2. इस गाय का दूध अन्य गायों की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है ।
  3. इस गाय के ए 2 मिल्क दूध की अच्छी क्वालिटी होने के कारण दूध से बने घी की बाजार में अधिक डिमांड होती है अधिक कीमती बिकता है
  4. दूध से बने घी की बाजार में अधिक डिमांड होती है जो अधिक कीमती बिकता है
  5. यह गाय प्रतिदिन 10 लीटर से 20 लीटर तक का दूध देती है।
  6. इस गाय के दूध में वसा की मात्रा अधिक होती है।
  7. इस गाय से होने वाले और नर बच्चों को खेती के काम में लाया जाता है इन गायों से जन्मे बैलअधिक ताकतवर होते हैं अन्य गायों की तुलना में 
  8. गाय की खासियत यह है कि यह देसी गाय हैं जो अन्य नस्ल की गायों के साथ भी रहती है 
  9. साहीवाल गाय पहला बच्चा जन्म देने के बाद 15 महीने के अंतराल पर दूसरा बछड़ा को जन्म देती है
  10. गाय का स्वभाव शांत होता है और यह वातावरण के अनुकूल होती है जिससे इन्हें बीमारियां ज्यादा नहीं होती है।
  11. इन गायों का वजन 400 किलोग्राम से 500 किलोग्राम के बीच होता है।
  12. साहिवाल गाय  का रखरखाव का खर्च कमाता है जो विदेशी नस्ल की गायों से काफी कम है

 

साहिवाल गाय की खुराक

साहीवाल गाय की की खुराक में क्या देना चाहिए यह उसकी स्थिति पर निर्भर करती है जैसे गाय दूध दे रही है या गाय गर्विन है

साहीवाल गाय दूध दे रही है तो उसे सूखा चारा देना चाहिए जिससे उसके दूध के snf और फैट बढ़ाने के लिए दिया जा सकता है इसी के साथ मौसम पर आधारित चारा देना चाहिए वहीं गर्मियों में आर जिसकी तासीर ठंडी इस प्रकार के आहार देना चाहिए तथा सर्दी के मौसम में आहार की तासीर गर्म  इस प्रकार का आहार साहीवाल गाय को खुराक के रूप में देना चाहिए।

साहीवाल गाय गाभिन होने की स्थिति मैं है और 3 महीने से अधिक समय हो गया हो तो उन्हें 20 से 25 किलो हरा चारा और 2 किलो से 5 किलो तक का सूखा चारा देना चाहिए इसी के साथ ही दाना प्रोटीन पाचक वाला आहार अच्छी तरह से मिलाकर देना चाहिए है।

साहीवाल गाय पालन डेयरी फार्म 

डेयरी फार्मिंग का सोच रहे हैं या कर रहे हैं तो आप इन गायों अलग डेयरी फार्म खोल सकते हैं जिससे आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि इसके दूध की बाजार में अधिक ₹100 लीटर तक बिकता है।

अन्य गायों की तुलना में साहीवाल नस्ल की गाय का दूध बहुत ही पोस्ट पोस्टिक होता है क्योंकि इसके दूध में 4% से 5% तब तक फैट होता है अन्य गायों के दूध में 2 .5% से 3 .5 प्रतिशत तक का ही होता है।

जो इंसानों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है खासकर छोटे बच्चों के लिए है दूध बहुत ही अच्छा होता है और इन गायों को कम बीमार होती है इसीलिए अधिकतर किसान इस नस्ल की गायों डेयरी फार्मिंग करने में रुचि दिखा रहे हैं।

Top 5 सबसे अच्छा गेहूं का बीज कौन सा है और उसके फायदे

साहिवाल गाय की रोचक बातें -Intesting fact

  • साहीवाल गायों में कूबड़ निकला हुआ होता है जिसकी सहायता से आसानी से पहचान की जा सकती है।
  • साहीवाल गायों की मदद से अलग-अलग प्रकार की नस्लें के पशु पैदा होते हैं।
  • साहीवाल गाय से जन्मे नर बछड़ों को खेती के काम में लाया जा सकता है जो हल जोतने के काम में लाया जा सकता है।

साहिवाल गाय का मूल स्थान

साहीवाल गाय का मूल स्थान पाकिस्तान के साहिवाल जिले में पाई जाती है लेकिन अब भारत के पंजाब राज्य से जुड़े अन्य राज्यों में भी साहीवाल गाय पाई जाती है।

वर्तमान में भारत के सभी राज्यों में लगभग लगभग योगा है डेयरी फार्मिंग के लिए साहीवाल गाय पालन किया जा रहा है साहिवाल गाय का नाम साहीवाल पाकिस्तान के जिले के ऊपर ही रखा गया है।

FAQ

[sc_fs_multi_faq headline-0=”h2″ question-0=”साहीवाल गाय 1 दिन में कितना दूध देती है?” answer-0=”साहीवाल गाय रोजाना 10 लीटर से 20 लीटर से अधिक दूध देने की क्षमता होती है इसके आहार और देखभाल पर निर्भर करता है” image-0=”” headline-1=”h2″ question-1=”क्या साहीवाल गाय का दूध अच्छा है?” answer-1=”हां सही बाल गाय का दूध अच्छा होता है क्योंकि इसका दूध A श्रेणी मेंआता है जिसमें 3% से 5% तक फैट पाया जाता है” image-1=”” headline-2=”h2″ question-2=”साहीवाल गाय का दूसरा नाम क्या है?” answer-2=”साहीवाल गाय का दूसरा नाम लोल है ” image-2=”” headline-3=”h2″ question-3=”साहीवाल स्वदेशी है?” answer-3=”साहीवाल स्वदेशी है यह भारत के पंजाब से लगे राज्यों पाई जाती है ” image-3=”” headline-4=”h2″ question-4=”साहीवाल गाय का मूल स्थान क्या है?” answer-4=”साहीवाल गाय का मूल स्थान पाकिस्तान के साहीवाल जिले का है इसी कारण से इसका नाम साहीवाल पड़ा है” image-4=”” count=”5″ html=”true” css_class=””]

Conclusion

किसान भाइयों इस लेख में हमने साहीवाल गाय के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया हम आशा करते हैं कि आपको साहीवाल गाय के बारे में जानकारी मिल गई होंगी

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो अपने किसान भाइयों के साथ शेयर करना ना भूले यदि इससे जुड़े कोई भी सवाल आपका हो तो आप कमेंट कर सकते हैं

Leave a Comment