e-Token Registration , क्या है
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए e token सिस्टम शुरू किया है। अब यूरिया और DAP जैसी खाद खरीदने के लिए लंबी लाइन में अब खड़ा नहीं होना पड़ेगा। e-Token को बस मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ऑनलाइन या mp ऑनलाइन से e-Token mp में रजिस्ट्रेशन करके और समय पर खाद उठा सकते ।
AgriStack से आपकी सारी जानकारी ऑटोमैटिक आ जाती है। लेकिन कई किसान भाई अभी भी कन्फ्यूज हैं कि प्रक्रिया क्या है? कहाँ जाएँ? क्या डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?
इस आर्टिकल में हम आपको 2026 की पूरी लेटेस्ट गाइड स्टेप-बाय-स्टेप हिंदी में बताएंगे। आखिर तक पढ़ें, क्योंकि इसमें ऑफिशियल लिंक, फायदे, समस्याएं और समाधान भी हैं।
आधिकारिक पोर्टल (जनवरी 2026 अपडेट): https://etoken.mpkrishi.org/

ई-टोकन सिस्टम क्या है और क्यों जरूरी?
यह MP सरकार की डिजिटल योजना है जो उर्वरक को भूमि अभिलेख + फसल पैटर्न के आधार पर बांटती है। रीयल-टाइम ट्रैकिंग से हर बैग की जानकारी उपलब्ध रहती है।
-
e-Token एक डिजिटल टोकन है जो MP Krishi Vibhag द्वारा दिया जाता है। इससे किसान:
- सरकारी रेट पर यूरिया और DAP खाद बुक कर सकते हैं
- अपना टाइम स्लॉट चुन सकते हैं
- घर से बुकिंग करके लाइन से बच सकते हैं
e-Token System के लाभ
- भूमि और फसल के अनुसार सटीक मात्रा में खाद
- SMS अलर्ट और मोबाइल से घर बैठे टोकन जनरेट कर सकते है
- कोई लाइन नहीं – तय दिन पर रिटेलर के पास जाकर खाद ले सकते
- होम डिलीवरी ट्रैकिंग की सुविधा (कुछ क्षेत्रों में)
- डुप्लिकेट/फर्जीवाड़ा पर पूरी रोक
- विभाग को बेहतर डेटा मिलता है → अच्छी प्लानिंग
पात्रता और जरूरी दस्तावेज (Eligibility 2026)
- MP का स्थायी निवासी
-
MP Farmer ID / Farmer Registry – Agri Stack
- समग्र ID या किसान ID से लिंक
- आधार + मोबाइल लिंक (OTP के लिए)
- भूमि रिकॉर्ड (खसरा/पट्टा)
- मौजूदा फसल का विवरण अपडेट
- दस्तावेज: आधार कार्ड, मोबाइल, भूमि विवरण
e-Token Registration कैसे करें? (Step-by-Step)
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल खोलें: https://etoken.mpkrishi.org या MP Krishi पोर्टल पर जाएँ। (नोट: कई फेक साइट्स हैं, सिर्फ ऑफिशियल यूज करें!)

खुलते ही आपको कृषक इ टोकन जनरेशन लॉग इन पर क्लिक करना पड़ेगा ,

- रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें आधार नंबर डालें → OTP आएगा → वेरीफाई करें। जानकारी AgriStack से ऑटो आ जाएगी।

- एलिजिबिलिटी चेक करें आपकी जमीन और फसल डिटेल्स दिखेंगी। अगर पात्र हैं तो आगे बढ़ें।

- खाद बुक करें यूरिया या DAP चुनें → उपलब्ध स्लॉट में से चुनें → सबमिट करें।
- e-Token डाउनलोड/प्रिंट करें टोकन नंबर और स्लॉट मिलेगा। इसे लेकर खाद उठाने जा
- ई-टोकन डाउनलोड करें या SMS से मिलेगा (टोकन नंबर, खाद मात्रा, तारीख, रिटेलर का नाम)।
- तय तारीख पर नजदीकी अधिकृत विक्रेता या सहकारी समिति से ई-टोकन + आईडी दिखाकर खाद लें। सकते है
नोट: ई-टोकन सिर्फ 3-7 दिन वैलिड रहता है।
यह भी देखे
MP खाद ई-टोकन 2026: फायदे, कॉमन समस्याएँ, समाधान और हेल्पलाइन
MP e-Token khad booking 2026 krishi Portal
E-Token Krishi Registration online , प्रक्रिया PDF
किसान भाई यो आप निचे दिए गए PDF FILE को डाउनलोड करके ई-टोकन कैसे जनरेट करें इसके पूरी जानकारी PDF में मिल जाएगी
E-Token Krishi Registration online
अगर समस्या आए तो क्या करें?
- हेल्पलाइन: support@fertilizer-mp.gov.in पर ईमेल करें
- पोर्टल मोबाइल फ्रेंडली है – फोन से भी यूज कर सकते
- रिटेलर ऐप डाउनलोड: https://etoken.mpkrishi.org/ से लिंक उपलब्ध
FAQ – सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Q1: ई-टोकन फ्री है? A: हाँ, पूरी तरह फ्री। यदि आप खुद करते है या आप mp ऑनलाइन से करते है तो कुछ चार्ज ले सकता है
Q2: पुराने रजिस्टर्ड किसान क्या करें? A: सीधे लॉगिन करके नया टोकन जनरेट करें।
Q3: टोकन की वैलिडिटी कितनी? A: आमतौर पर 3 दिन, लेकिन SMS में लिखा होता है। समय पर लें।
Q4: अगर OTP नहीं आ रहा? A: मोबाइल नंबर चेक करें, या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Q5: होम डिलीवरी है? A: कुछ क्षेत्रों में ट्रैकिंग सुविधा है – पोर्टल पर चेक करें।
किसान भाइयों, यह योजना आपकी मेहनत को आसान बनाएगी। ज्यादा जानकारी चाहिए या कोई समस्या है तो कमेंट करें। इस पोस्ट को शेयर करें ताकि ज्यादा किसानों तक पहुंचे! 🚜🌾
बिना ब्याज वाली लोन स्कीम ,जिला सहकारी बैंक लोन स्कीम
महत्वपूर्ण नोट
यह जानकारी केवल किसानों की मदद के लिए है। हम कोई डेटा नहीं लेते। असली रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑफिशियल MP Krishi पोर्टल पर होता है।
I’m Ashish Kumre, Founder of Jai Krishi and a Computer Science engineer working in the Cooperative Department. I have hands-on experience with farmer documentation, banking procedures, and government welfare schemes, which gives me real-world insight into what truly helps farmers and how to complete applications smoothly.
Through this blog, my mission is to deliver accurate, well-researched agricultural information so every farmer can access the right schemes on time and receive their full benefits. 🌾🚜
i am farmer in raisen destt. mp
Thank you for connecting with us. Greetings to farmers from Raisen district, MP.
मेरा ए टोकन mop का गनरेट हो गया हे उसे निरसत्त करना हे उसका क्या पिरक्रिया हे किरप गाइड करे
Apne aap hi 72 hours cancel ho jayga
तुलसीराम चोहान जी खाद कूपन खाद उर्वरक का उठाव करने वाले है रिटेलर दुकान दार के पास जाकर अपना कूपन स्कैन करके खाद की मात्रा को जीरो जीरो करके स्कैन कर ले उसके बाद आप पुनः इ कूपन जनरेट कर सकते यदि आप अभी 3 दिन तक खाद का उठाव नहीं करते है स्वत कूपन समाप्त हो जाता उसके बाद आप न्यू कूपन जनरेट कर सकते है धन्यवाद तुलसीराम चोहान जी
3 option aa rhe hai urvarak select karne ke usko kis tarah select kare.
hello hariom tomar ji कैसे सिलेक्ट करें (स्टेप-बाय-स्टेप):
उर्वरक बुकिंग या खाद चयन सेक्शन में
यहां 3 विकल्प दिखेंगे
अपनी फसल और जरूरत के हिसाब से चुनें (सिस्टम खुद सुझाव भी देता है, जैसे गेहूं के लिए यूरिया ज्यादा, DAP कम)।
मात्रा – लिमिट भूमि के रकबे पर निर्भर करती है।
अगर NPK चाहिए तो तीसरे ऑप्शन में चुनें या ड्रॉपडाउन से स्पेसिफिक ग्रेड चुनें। 1st wale option me aap yadi npk select karte hai to 2 wale optione me urea khad ki matra kam ho jati hai q ki npk me नाइट्रोजन hota hai आप को जिस खाद की आवश्यकता अधिक है उसे पहले वाले सेलेक्ट करे धन्यवाद हरिओम तोमर जी यदि किसी प्रकार कोई प्रश्न है आप पूछ सकते है,
E token kase banye
पहले ये तैयार रखें (पूर्व जांच):
आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी)
फार्मर रजिस्ट्री/Farmer ID (AgriStack से लिंक)
सभी जमीनों की डिटेल्स (खसरा, क्षेत्रफल) जुड़ी होनी चाहिए
मोबाइल नंबर (OTP आएगा)
अगर ये नहीं हैं, तो पहले पिछली पोस्ट में बताए स्टेप्स फॉलो करें।
आधिकारिक पोर्टल/ऐप खोलें:
मध्य प्रदेश के लिए: https://etoken.mpkrishi.org/ या mpkrishi.org पर जाएं।
लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें:
“ई-टोकन / लॉगिन” या “Farmer Login” पर क्लिक करें।
आधार नंबर डालें।
मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
अगर पहली बार हैं, तो “नया पंजीकरण” या “ट्रस्ट/पट्टा/अन्य किसानों का पंजीयन” चुनें।
भूमि और फसल की जानकारी अपडेट/चुनें:
AgriStack या Farmer Registry से आपकी जमीन की डिटेल्स ऑटो लोड हो जाएंगी।
फसल का नाम, सीजन (रबी/खरीफ), रकबा (क्षेत्रफल) चुनें।
अगर कमी है, तो पटवारी या CSC से सुधार करवाएं।
खाद का प्रकार और मात्रा चुनें:
यूरिया, DAP, NPK, पोटाश आदि में से चुनें।
सिस्टम आपके रकबे के अनुसार अधिकतम मात्रा दिखाएगा (सरकारी नियमों के अनुसार)।
सहकारी समिति/रिटेलर चुनें जहां से खाद लेना है।
स्लॉट/तारीख चुनें और ई-टोकन जनरेट करें:
उपलब्ध स्लॉट (तारीख और समय) में से चुनें।
डिटेल्स दोबारा चेक करें।
“ई-टोकन जनरेट” या “Submit” बटन दबाएं।
टोकन डाउनलोड और प्रिंट करें:
ई-टोकन PDF या स्लिप जनरेट होगी।
इसे डाउनलोड करें, प्रिंट लें या मोबाइल में सेव रखें।
यह टोकन आमतौर पर 3-7 दिनों तक वैलिड रहता है।
खाद लेने जाएं:
चुने गए रिटेलर/सोसायटी पर तय तारीख और समय पर जाएं।
ई-टोकन दिखाएं, OTP या आधार से वेरिफाई होगा।
खाद प्राप्त करें और रसीद लें।
Mane khet sikmi per liya hai mere pas khud ki jameen nahi ab me khaad kese le sakta hu
हेल्लो विष्णु राजपूत जी ट्रस्ट / पट्टा अन्य किसानो का पंजीयन वाले पर क्लिक कर इ टोकन बना सकते है धन्यवाद विष्णु राजपूत जी
hello sir, not generate token yet time, how many days will wait for this process and what is the procedure for new retailer of urea and DAP .
mene khaad ka naam daal kar ange proceeed kar rhha hnu par usme 1 Pop up message show kar rha jisme likha hua hai ke” Panjikaran keval subah 7 bje se shaam 5 baje tak kiya jayega”
aur me to is beech subah ke 11 bje he kar rha hnu fir bhe yesa msg display kar rha hai aur ange kuch nhi bad paa rha hai.. please help.
Pawan Chourasiya, समस्या ये है कि पोर्टल का टाइम सख्त है – सुबह ठीक 7:00 बजे से शाम ठीक 5:00 बजे तक ही टोकन बनता है। आप 11 बजे ट्राई कर रहे हो, लेकिन फिर भी मैसेज आ रहा है तो ये कॉमन इश्यू है (सर्वर लोड, कैश, या टाइम सिंक की वजह से)।
तुरंत ट्राई करो ये:
मोबाइल का टाइम ऑटोमैटिक (नेटवर्क से) रखो।
ब्राउज़र का कैश क्लियर करो, या इनकॉग्निटो मोड में खोलो।
डेस्कटॉप साइट मोड ऑन करके ट्राई करो (मोबाइल में ही)।
शाम 5 बजे से पहले (अगर अभी समय है) या कल सुबह 7-9 बजे के बीच दोबारा ट्राई करो – पीक टाइम में सर्वर धीमा होता है, लेकिन 11 बजे भी काम करना चाहिए।
फिर भी न बने तो:
हेल्पलाइन कॉल करो: 0755-2444444 या 181 (किसान हेल्पलाइन) – स्क्रीनशॉट बताओ।
नजदीकी कृषि कार्यालय, CSC सेंटर या खाद की दुकान पर जाओ – वो आपके लिए बना देंगे।