क्या है Farmer ID
बहुत सारे किसान भाई KYC का मतलब बैंक KYC ही समझते है लेकिन ऐसा नही है ,आज 2026 में फार्मर KYC का मतलब किसान की पहचान को सरकारी सिस्टम में सत्यापन करना है , इससे किसान के आधार कार्ड , जमीन विवरण , बैंक खाता , मोबाईल नंबर को सरकारी रिकॉर्ड से मिलाना होता है , यह प्रकिया ऑनलाइन होती है जिसका उदेश्य सही किसानो तक सरकारी लाभ पहुचाना और नकली किसानो को रिकॉर्ड से हटाना है | जिससे पात्र किसान भाइयो को सरकारी योजनाओ को लाभ मिल सकते |
Farmer KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
यदि आप ने फार्मर KYC नही करवाई तो आप को किसान सम्मान निधि योजना की क़िस्त का पैसा मिलना बंद हो जाएगा इसके अलावा टोकन सुविधा नही मिलेगी और अन्य सरकारी योजनाओ में भी आप को कोई लाभ नही दिया जाएगा | और आप की कई तरह की सब्सिडी जैसे बीज सब्सिडी , मशीन सब्सीडी , सिचाई योजना इन सभी का भी फायदा तब तक नही मिलेगा जब तक की आप फार्मर KYC करा नही लेते हो | आप को फार्मर KYC करवाना अनिवार्य है |
MP Farmer KYC कौन-कौन कर सकता है?
- आप को मध्यप्रदेश का मूल निवासी किसान होना चाहिए
- इसके अलाव किसान भाइयो के खेती की जमीन उनके नाम पर होनी आवश्यक है |
- मोबाईल नंबर चालू होना चाहिए |
- आधार कार्ड जरूरी है
- एवं बैंक खाता लाभार्थी का खुद का होना चाहिए |
Farmer KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- फार्मर आईडी
- मोबाईल नंबर
- जमीन का खसरा या पट्टा
- बैंक पासबुक
- मोबाईल नंबर को आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
How to link Aadhaar with farmer ID
आप को सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा , वहा होम पेज पर आप को Farmer Corner अनुभाग में जाकर e-KYC लिंक पर क्लिक करे |वह अपना आधार नंबर दर्ज करे और सर्च पर क्लिक करे इसके बाद अपने आधार से लिंक मोबाईल नंबर डाले और OPT प्राप्त करे और OTP को दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करे | और आप की farmer KYC पूरी हो जायेगी |
MP Farmer KYC करने के तरीके
मध्यप्रदेश Farmer KYC के लिए तीन आसान तरीके है जिससे आप अपनी किसन KYC पूरी कर सकते है |
- सबसे पहला तरीका ऑनलाइन प्रकिया है जिसे आप घर बैठे मोबाईल या लेपटोप से कर सकते है |
- दूसरा तरीका CSC सेंटर है (लोक सेवा केंद्र) आप को CSC सेंटर पर बस अपनी जानकारी देनी है बाकी प्रकिया वो पूरी कर देगे |
- तीसरा तरीका है क्रषि कार्यालय या सहकारी समिति से आप अपने पास के किसी भी सरकारी कार्यालय में जाके KYC करा सकते है |
Conclution :Farmer ID KYC आज हर किसान के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी से सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिलता है। अगर KYC नहीं है तो कई सुविधाएं रुक सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इसकी प्रक्रिया आसान और ऑनलाइन है। किसान घर बैठे या CSC सेंटर से KYC कर सकते हैं और भविष्य में किसी परेशानी से बच सकते हैं।
FAQ :
Q : 1.How to link Aadhaar with farmer ID?
Ans : Aadhaar को Farmer ID से लिंक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें, Aadhaar नंबर दर्ज करें, OTP वेरीफाई करें और सबमिट करें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपका Aadhaar लिंक हो जाएगा
Q : 2. How do I register my farmer ID for MP?
Ans : MP में Farmer ID रजिस्टर करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ, आधार, खेत/फार्म डिटेल्स भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें। सत्यापन के बाद आपकी Farmer ID सक्रिय हो जाएगी।
Q : 3.क्या मैं पीएम किसान केवाईसी ऑनलाइन अपडेट कर सकता हूं?
Ans : हाँ आप PM किसान केवाईसी ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं।
सरकारी पोर्टल/CSC पर जाएँ, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, विवरण सही भरें और सबमिट करें KYC अपडेट हो जाएगा।
I’m Ashish Kumre, Founder of Jai Krishi and a Computer Science engineer working in the Cooperative Department. I have hands-on experience with farmer documentation, banking procedures, and government welfare schemes, which gives me real-world insight into what truly helps farmers and how to complete applications smoothly.
Through this blog, my mission is to deliver accurate, well-researched agricultural information so every farmer can access the right schemes on time and receive their full benefits. 🌾🚜