Farmer ID 2026: किसान पहचान पत्र कैसे बनाएं और कहां इस्तेमाल होता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Farmer ID 2026 : भारत में खेती अब सिर्फ खेती नही रही बल्कि आज के समय में खेती डिजिटल दुनिया से जुड़ चुकी है , इसी दिशा में किसानो को आर्थिक लाभ देने और फर्जी लाभार्थियों को रोकने और खेती से जुडी हर जानकारी को एक जगह रखने के लिए Farmar ID Registry 2026 की शुरुआत की है | एवं आप भी एक किसान है  और  अपनी फार्मर आईडी बनवाना चाहते है , तो इस ब्लॉग को आगे जरुर पढ़े क्युकी आप को आगे स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन अप्लाई कैसे करना है इसके बारे में जानकारी मिलेगी |

आर्टिकल का नाम Farmer ID 2026
योजना का नाम Farmer ID Registry 2026
उद्देश्य किसानों की डिजिटल पहचान बनाना
लाभार्थी सभी भारतीय किसान
जरूरी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक पासबुक
रजिस्ट्रेशन मोड ऑनलाइन / CSC सेंटर
उपयोग सब्सिडी, बीमा, सरकारी योजनाएं
यह भी पड़ें
बड़ी खुशखबरी! PM Kisan की 22वीं किस्त फरवरी में आएगी
स्टेटस चेक Click Here

Farmer ID क्या है ?

फार्मर आईडी एक डिजिटल यूनिक पहचान सख्या है , जो सरकार द्वारा भारत के खेती करने वाले किसानो को दी जाती है , इस आईडी में किसानो की व्यक्तिगत जानकारी डाली जाती है जैसे की खेती के जमीन के कागजात , बैंक खाता , फसल  बीमा की जानकारी ,आदि सभी जरूरी चीजे इस फार्मर आईडी में सुरक्षित और डिजिटल रूप से जमा होती है , जिसका उदेश्य  किसानो को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है और उन्हें आज के आधुनिक युग से जोड़ना है , इसके आलावा फार्मर आईडी की वजह से किसानो को बार बार अपने कागजात देने की जरूरत नही पढ़ती है , और किसान एक ही फार्मर आईडी से खेती से जुडी सभी योजनाओं का लाभ ले सकता है |

See also  इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम क्या है? 2026 में छोटे किसान कैसे 2-3 गुना ज्यादा कमाई कर सकते हैं

Farmer ID Registry 2026 किसे बनवानी चाहिए?

  • जिस किसान के नाम पर खेती की जमीन है उसे फार्मर आईडी जरुर बनवानी चाहिए |
  • परिवार के वे सदस्य जो खेती करते है जिसके पास खेती के अलावा कोई दूसरा आय का साधन नही है ऐसे लोगो को आईडी बनवानी चाहिए |
  • यदि खेती करने वाला किसान एक महिला है तो भी फार्मर आईडी बना सकते है |
  • यदि आप पीएम किसान के लाभार्थी है या किसी अन्य किसान योजना में लाभार्थी है तो आप फार्मर आईडी के लिए पात्र है |
  • पट्टेदार और बटाईदार किसान बना सकते है |
  • यदि आप खेती से जुड़े है तो किसान आईडी बनवाना आप के लिए फायदेमंद है |

Farmer ID Registry 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के कागजात
  • मोबाईल नंबर
  • आधार में मोबाईल नंबर लिंक होना आवश्यक है |

Farmer ID Online कैसे बनाएं? (Step by Step Process)

  • आप को सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल को ओपन करना है |
  • अब आप को new Farmer ID या Farmer Registry पर क्लिक करना है |
  • अब आप को आधार नंबर दर्ज करना है , एवं OTP वेरीफाई करना है |
  • इसके बाद आप को व्यक्तिगत जानकारी नाम, पता , आदी देखने को मिल जायेगी |
  • आप को एक विकल्प पेज पर दिखाई देगा set Password आप को अपना पासवर्ड बनाना है |
  • इसके बाद आप को careat My अकाउंट पर क्लिक करना है |अब हमारा रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है |
  • आप को अब वापस पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा वहा पर लॉग इन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आप को उसमे अपना मोबाईल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है , कैप्चा भरना है |
  • अब आप लोग इन कर सकते है जैसे ही आप लॉग इन करेगे |
  • आप के सामने न्यू पेज ओपन होगा , जिसमे आप को आप की व्यक्तिगत जानकारी देखने को मिल जायेगी जो आप ने रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज की थी |
  • इसके बाद आप को जमीन से जुडी जानकारी भरनी होगी जिसके लिए आप को रजिस्टर फार्मर के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • अब न्यू पेज ओपन होगा जिसमे आप को सबसे पहले  किसान का नाम दर्ज करना होगा  और केटेगरी चुनना है ,अपना पता आदि मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी है |
  • अब आखिर में आप के सामने ई साइन का विकल्प आयेगा उसे आप को पूरा करना है , और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
  • इतना करते ही आप के सामने रजिस्ट्रेशन आईडी आ जायेगी , इसके अलावा आप की फॉर्म डिटेल को आप डाउनलोड भी कर सकते है |
See also  MP E Token Farmer ID Link Kare आसान तरीका

FAQ :

Q : 1. Farmer ID क्या है ?

Ans : Farmer ID एक डिजिटल पहचान नंबर है, जिससे किसान सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, बीमा और सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकता है।

Q : 2. फार्मर आईडी कैसे देखी जाती है?

Ans : फार्मर आईडी देखने के लिए सरकारी पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर या आधार डालें, फिर OTP से लॉगिन करके विवरण देखें।

Q : 3.फार्मर आईडी में क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

 

 

2 thoughts on “Farmer ID 2026: किसान पहचान पत्र कैसे बनाएं और कहां इस्तेमाल होता है?”

Leave a Comment