E-Token MP Krishi Registration Online : मध्यप्रदेश राज्य सरकार की तरफ से किसानो को खाद्य बीज और खेती से जुडी सुविधाओ को सही समय और आसन तरीके से देने के लिए क्रषि E टोकन सिस्टम शुरू क्या है , इस टोकन सेवा को शुरू करने का मकसद किसानो को लाइन में लगकर परेशान होने से बचना है और कालाबाजारी ख़त्म करने की तरफ एक पहल है साथ ही किसानो को बराबर का हक दिलाना है , यदि आप को भी क्रषि e टोकन रजिस्ट्रेशन करना है और जानना है की इस ई टोकन के फायदे क्या है यह क्या काम में आयेगा तो इस ब्लॉग में हम आप को पूरी जानकारी देने वाले है |
| आर्टिकल का नाम | E Token MP Krishi Registration Online |
|---|---|
| योजना का नाम | MP ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना |
| उद्देश्य | किसानों को सस्ती दर पर कृषि मशीन उपलब्ध कराना |
| लाभ | Harvester पर 40% से 50% तक सब्सिडी |
| लाभार्थी | मध्य प्रदेश के पंजीकृत किसान |
| मशीन | Combine Harvester, Reaper, Thresher |
| भुगतान तरीका | सब्सिडी सीधे बैंक खाते में |
| अधिकृत पोर्टल | Click Here |
| यह भी पड़ें | Click Here |
कृषि E-Token क्या है?
क्रषि ई टोकन एक तरह का डिजिटल नंबर है , जो किसानो को सरकार की किसानो से जुडी सेवाओ के लिए दिया जाता है , यह टोकन तय करता है की किसान को किस दिन और किस जगह खाद्य ले सकता है , इससे पहले किसानो को रोज सुबह से लाइन में खाद्य लेने के लिए लाइन में लगना पढ़ता था पर जनवरी 2026 से मध्यप्रदेश सरकार ने ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानो को बढ़ी राहत दी है , अब किसानो को डिजिटल नंबर मिलता है और उसी के हिसाब से उन्हें खाद्य मिल जाती है |
कृषि E-Token क्यों जरूरी है?
क्रषि E टोकन इसलिए भी जरूरी है ताकि सिस्टम में पारदर्शी आ सके और कोई भी किसान और दुकानदार गलत फायदा ना उठा सकते , पहले कई जगह ब्लेक में खाद्य बिकती थी ,अब इ टोकन के माध्यम से सरकार के पास पूरा रिकॉर्ड साफ़ दिख जाता है की किस किसान के पास कितनी खाद्य ली और कब ली | एमपी E टोकन से सभी किसान भाइयो को बराबर मौका मिलता है , उनको खेती करने में कोई भी दिक्कत नही आती है ,
कृषि E-Token किन-किन चीजों के लिए होता है?
कृषि E Tokan मुख्य इन कामो के लिए इस्तेमाल होता है |
- सरकारी बीज लेने के लिए
- यूरिया ,DAP ,NPK ,SSP जैसी खाद्य
- कुछ जिलो में क्रषि मशीनरी , या सब्सिडी वाली चीजो में |
कृषि E-Token लेने के लिए कौन पात्र है?
- इसका लाभ मध्यप्रदेश का मूल निवासी किसान भाई लाभ ले सकते है |
- जिन किसान भाइयो के नाम पर खेती की जमीन है वह E Tokan के लिए पात्र है
- आप के पास आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर होना आवश्यक है |
- छोटा किसान ,सीमांत किसान , बढ़े किसान सभी इसके लिए पात्रता रखते है |
- जिनके पास फार्मर आईडी एवं समग्र आईडी है |
E-Token MP Krishi Registration Online
- आप को सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा
- होम पेज पर इ टोकन के विकल्प पर क्लिक करे अब लॉग इन पेज खुल जाएगा |
- यदि आप नये उपयोगकर्ताओं है तो आप को नया पंजीकरण शुरू करना है |
- जिसके लिए आप को अपना आधार नंबर ,समग्र आईडी और मोबाईल नंबर डालना है
- अब आप को भूमि और फसल से जुडी जानकारी सही से भरनी है |
- मोबाईल से मिले OTP को दर्ज करके सत्यापन पूरा करे |
- अब आप को ई टोकन जनरेट के विकल्प पर क्लीक करना है |
- अब टोकन तैयार होगा इसके बाद इ टोकन डाउनलोड करे या SMS से सुरक्षित रख लीजिए |
- आप को मिली तिथि एवं केंद्र पर समय से जाना होगा |
- इसके बाद आप को पहचान पत्र और ई टोकन दिखाकर खाद्य लेने की प्रकिया पूरी करे |
Conclution : E-Token MP Krishi Registration Online किसानों के लिए एक बहुत ही उपयोगी और आसान सुविधा है, जिससे वे खाद, बीज और अन्य कृषि सेवाओं का लाभ समय पर ले सकते हैं। इस सिस्टम से किसानों को लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बन जाती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से किसान घर बैठे अपना ई-टोकन प्राप्त कर सकते हैं और तय तारीख पर सेवा ले सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और अनावश्यक परेशानियों से भी राहत मिलती है। इसलिए सभी किसानों को MP Krishi E-Token में समय रहते रजिस्ट्रेशन जरूर करना चाहिए
FAQ :
Q : 1. What is the subsidy for farmers in Krishi Yantra?
Krishi Yantra योजना के तहत किसानों को कृषि मशीनरी खरीद पर आम तौर पर 40% से 50% तक सब्सिडी मिलती है, जिससे आधुनिक यंत्र सस्ते दामों में उपलब्ध हो पाते हैं
Q : 2.E-Token MP Krishi Registration Online कैसे करें?
Ans : आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आधार और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें, आपका ई-टोकन जनरेट हो जाएगा।
Q : 3. एमपी में हार्वेस्टर पर सब्सिडी कैसे प्राप्त करें?
Ans : मध्य प्रदेश में हार्वेस्टर पर सब्सिडी पाने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान/एसएमएएम योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करें, आधार और खेत दस्तावेज़ अपलोड करें और स्वीकृति मिलने पर सब्सिडी सीधे खाते में मिलेगी। 40-50% तक लाभ संभव है।
I’m Ashish Kumre, Founder of Jai Krishi and a Computer Science engineer working in the Cooperative Department. I have hands-on experience with farmer documentation, banking procedures, and government welfare schemes, which gives me real-world insight into what truly helps farmers and how to complete applications smoothly.
Through this blog, my mission is to deliver accurate, well-researched agricultural information so every farmer can access the right schemes on time and receive their full benefits. 🌾🚜
Happy
D
D
D
D
F
F
D
D
D